शनिवार के टोटके:हमारे पुराणों में शनिदेव को सूर्य पुत्र और कमफल दाता कहा जाता है। स्वभाव से कठोर होने के कारण शनि बुरे काम और कर्मों के लिहाज से दंड देते हैं। इसलिए शनि की ढैया या साढ़ेसाती से प्रभावित लोग काफी परेशान हो जाते हैं। जब शनि अशुभ फल देते हैं तो व्यक्ति का बुरा समय चलता है। ऐसे में शनिवार का दिन शनि प्रभाव को सकारात्मक करने के लिए उपयुक्त माना जाता है। कहते हैं कि शनिवार शनिदेव का दिन है और इस दिन कुछ आसान उपाय करके आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं।
यह भी पढे: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करे: ये तरीके अपना लिए तो भगवान शिव प्रसन्न हो जाएंगे
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय-
शनिवार के दिन क्या उपाय करने चाहिए? इसको लेकर लगातार सवाल आ रहे थे जिसका उत्तर आज की इस पोस्ट में हमने देने का प्रयास किया है.
शनिवार के दिन लोहा, काली वस्तुएं, छाता, उड़द की दाल, चमड़े के जूते इत्यादि नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि काले रंग की चीजें खरीदने से शनि का अशुभ प्रभाव शुरू हो जाता है।
शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और साथ में काली उड़द या काले तिल भी शनिदेव को अर्पित कर सकते हैं।
शनिवार के दिन गरीब को दान करके या किसी जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
यह भी पढे: कर्ज बढ़ता जा रहा है तो करें ये सरल उपाय;Karj Mukti Ke Totke Pradeep Mishra Sehore
शनिवार के दिन लोहे की कोई ऐसी चीज जो शनि मंदिर में काम आ सके, मंदिर में दान करने से भी शनि शुभ फल देते हैं।
शनिवार के दिन सुबह सरसों के तेल की मालिश करके नहाना चाहिए।
शनिवार के दिन गेंहू पिसवाएं और कुछ काले चने भी इसमें मिला लें। इससे शनिदेव से आर्थिक समृद्धि का वरदान मिलता है।
इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे शनि का अशुभ फल समाप्त हो जाता है।
यह भी पढे:आर्थिक तंगी व धन की समस्या को दूर करने के उपाय बागेश्वर धाम सरकार
शनिवार के दिन काली चीटियों को आटा और शक्कर मिलाकर खिलाने से भी शनिदेव का अशुभ प्रभाव खत्म होने लगता है।
कहते हैं कि शनिवार के दिन बजरंग बली की पूजा से भी शनि के अशुभ फल कट जाते हैं। दिन में जब भी समय मिले हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का जाप करना चाहिए।
जो लोग शनि की ढैय्या से पीड़ित हैं उन्हें हर शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
शनिवार ही नहीं किसी भी दिन झूठ बोलना, छल करना, किसी को अपमानित करना, शराब पीना शनि को क्रुद्ध करता है। इसलिए शनि का शुभ फल चाहिए तो ये काम करने से बचना चाहिए क्योंकि शनि कर्म प्रधान देवता है।
आज हमने आपके इन सवालों के जवाब दे दिये- शनिवार के उपाय, शनिवार के दिन क्या करें?, शनिदेव को खुश कैसे करें,शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय. Shaniwar Ke Upay, Shaniwar Ke Din Ke Upay, Shanidev ko khush kaise kare. आप हमारी और पोस्ट भी पढ़ सकते है जिसके लिए पेज में और नीचे जाये.