नौ स्थानो पर लोक अदालत शिविरो का आयोजन आज

                                                    -फाइल फोटो


धोरीमना मीडिया नेटवर्क

बाड़मेर।जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र की जालीपा ग्राम पंचायत, शिव उपखंड क्षेत्र मे खबड़ाला, रतरेड़ी कला एवं बंधड़ा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र खबड़ाला, बायतू उपखंड क्षेत्र मे अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत सवाउ मूलराज, सिणधरी उपखंड क्षेत्र मे नाकोड़ा एवं सिणधरी चारणान ग्राम पंचायत के लिए सिणधरी चारणान, धोरीमन्ना उपखंड क्षेत्र में बोर चारणान एवं डबोई ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र बोर चारणान, चौहटन उपखंड क्षेत्र मे ढोक एवं धारासर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र ढोक, सिवाना उपखंड क्षेत्र मे मायलावास एवं मोतीसरा ग्राम पंचायत के लिए मायलावास ग्राम पंचायत, बालोतरा उपखंड क्षेत्र में उमरलाई एवं कांकराला ग्राम पंचायत मुख्यालय के अटल सेवा केन्द्र में  राजस्व लोक अदालत का शिविरों का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित होंगे। उन्होने आमजन से शिविरों में उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Newsletter