लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने इसकी जानकारी दी। ज्ञात हो कि योगी गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद थे, जबकि केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद की फूलपुर सीट से सांसद थे।
हाल ही में दोनों उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं
यह भी पढे:-amazon पर मिल रहा ग्यारह हजार का यह फोन केवल 9,449 रूपये मे,रेट बढने से पहले खरीदे
हाल ही में दोनों उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। योगी के मुख्यमंत्री और केशव मौर्य के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से ही तय हो गया था कि दोनों को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच बार लगातार गोरखपुर के सांसद थे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहली बार फूलपुर से सांसद बने थे। इससे पहले वह सोरांव से विधायक का चुनाव जीते थे। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने इंदौर में मौजूद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से फोन पर बात की।
सुमित्रा महाजन से बात की
सुमित्रा महाजन ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वह संसद के सदस्य नहीं रहेंगे इसका उन्हें दुख रहेगा लेकिन बड़े राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नियमानुसार कोई भी व्यक्ति दोनों सदनों (लोकसभा व विधान परिषद) का दो सप्ताह से ज्यादा सदस्य नहीं रह सकता इसलिए पहले से ही तय माना जा रहा था कि योगी आदित्यनाथ जल्द ही लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।