रविवार के इस मंत्र से पूरी होगी हर इच्छा, करना है बस 1 बार जाप कुंडली में दोष से लेकर हर तरह की समस्या को भी दूर करता है ये मंत्र।
![]() |
रविवार का मंत्र |
रविवार का दिन धार्मिक लिहाज से एक ऐसा दिन है। जिस दिन सौभाग्य से लेकर धन तक पाया जा सकता है। दरअसल रविवार का दिन रवि भगवान यानि सूर्य देव को समर्पित है।
आज यानि 2 जुलाई के दिन गुप्त नवरात्रि की समाप्ति भी हो रही है। इसलिए सूर्य देव के साथ-साथ आज का दिन मां भगवती की उपासना कर उनकी कृपा पाने के लिए भी शुभ है। इस दिन आप सूर्य उपासना के अलावा मां भगवती के बीज मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। यह मंत्र कई मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है।
- संध्या के समय स्नानादि से निवृत्त होकरमां दुर्गा की तस्वीर को एक चौकी पर लाल कपड़े के साथ विराजित करें। इसके बाद हाथ में लाल फूल लेकर मां कात्यायनी की आराधना करें -
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवर वाहना। कात्यायनी शुभं दद्यादेवी दानवघातिनी।।
इसके बाद धूप, दीप दिखाकर फूल अर्पित करें व कम से कम 108 बार निम्न मंत्र का जाप करें -
ॐ क्रौं क्रौं कात्यायन्यै क्रौं क्रौं फट् - पूजा व मंत्र जप के बाद विशेष रूप से माता को शहद का भोग लगाकर किसी ब्राह्मण को दान दें।
अंत में आरती अवश्य करें। रविवार का सूर्य मंत्र, इस मंत्र के जाप से बुरे से बुरा समय भी टल जाता है। भगवान सूर्य का उपासना मंत्र - नमामि देवदेवशं भूतभावनमव्ययम्। दिवीकरं रविं भानुं मार्तण्ड भास्करं भगम्।। इन्दं विष्णु हरिं हंसमर्क लोकगुरूं विभुम्। त्रिनेत्रं र्त्यक्षरं र्त्यडंग त्रिमूर्ति त्रिगति शुभम्।।
वैसे तो इस मंत्र का जाप सुबह के समय सूर्य देव को जल चढ़ाते समय करते हैं लेकिन आप किसी भी दिन भगवान सूर्य का ध्यान करके इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।