वैज्ञानिकों की चेतावनी-अगले 48 घंटों में डूब जाएगा भारत का ये शहर-लोग अपने घर से बाहर ना निकलें



 मॉनसून की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। केरल से शुरू हुआ मॉनसून लगभग दक्षिण भारत के हर क्षेत्र में सक्रिय हो चुका है।

अब यह मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे में मॉनसून मुंबई में दस्तक देगा। लेकिन, उससे पहले ही मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट ने चेतावनी जारी की है कि मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। आमतौर पर मुंबई में मॉनसून 8 से 10 जून के पहुंचता है। लेकिन, इस बार समय से पहले चल रहे मॉनसून की बारिश मुंबई में बुधवार रात से हो सकती है।

फिर डूब जाएगी मुंबई!


स्काईमेट ने चेतावनी जारी की है कि मुंबई के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम हैं। यहां मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे आम जन-जीवन प्रभावित होगा। साथ ही आसार यह भी बन रहे हैं कि तीन दिन तक लगातार बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से मुंबई में फिर डूबने वाले हालात होंगे। यहीं नहीं, मुंबई लोकल समेत वहां के सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की आवाजाही पर भी असर पड़ सकता है। बुधवार देर रात तक यहां मॉनसून पहुंचेगा और अगले सोमवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले साल भी भारी बारिश के चलते मुंबई डूब गई थी।

घर से न निकलें मुंबईकर्स


मॉनसून के पहुंचने से पहले ही मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल मुंबई में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग और स्काईमेट दोनों ने ही इस साल सामान्य मॉनसून रहने का अनुमान जताया है। वहीं, स्काईमेट के अनुसार अगले 48 घंटों में मुंबई के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। चेतावनी जारी की गई है कि मुंबईकर्स घर के अंदर ही रहें।

गोवा में भी अलर्ट


कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले तीन दिन में यहां भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून ने गोवा और कर्नाटक में रफ्तार पकड़ ली है। अब यह मध्य महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है। इस बीच मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में प्री-मॉनसून की बारिश देखने को मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Newsletter