म्यांमार ऐजेंसी।इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार सीमा पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। इस ऑपरेशन में नागा विद्रोहियों को निशाना बनाया गया है। आर्मी सूत्रों के मुताबिक इंडो-म्यांमार सीमा पर नागा विद्रोहियों के कैंप उड़ा दिए गए हैं।
इंडियन आर्मी का यह ऑपरेशन इंडो-म्यांमार बॉर्डर स्थित लंगखू गांव में सुबह 3.30 बजे शुरू किया गया। कई नागा विद्रोहियों के मारे जाने की भी खबर है। बता दें कि सीमा पर नागा उग्रवादी काफी लंबे समय से आतंक मचाए हुए थे।
Tags:
अन्तर्राष्ट्रीय खबर