रेप केस में राम रहीम को सजा,जाने कोर्ट का घटना क्रम



       

           

रोहतक.
भागीरथ ढाका/ब्यूरो
रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम को कोर्ट ने सोमवार को 10 साल की सजा सुनाई। कोर्ट में करीब 1 घंटा कार्यवाही चली। दोनों पक्षों को अपनी बात रखने के लिए 10-10 मिनट का वक्त दिया। सुनवाई के वक्त कोर्ट रूम में 8 लोग मौजूद थे। इससे पहले स्पेशल सीबीआई के जज जगदीप सिंह चॉपर के जरिए पंचकूला से सुनारिया जेल पहुंचें। इस दौरान सिक्युरिटी के पुख्ता इंतजाम थे। जेल के आसपास किसी भी अराजक तत्व को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए थे। सिरसा में कर्फ्यू लगा दिया गया था। सरकार ने मंगलवार तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी। पंचकूला, रोहतक, कैथल और अंबाला में स्कूल- कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई। बता दें कि 25 अगस्त को राम रहीम को साध्वी से रेप के केस में दोषी ठहराया था। इसके बाद हरियाणा-पंजाब समेत 5 राज्यों में डेरा समर्थकों ने हिंसा और आगजनी शुरू कर दी। इन घटनाओं में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।


ये रहा कोर्ट का घटनाक्रम
- 3:05 PM:कोर्ट में सुनवाई खत्म।


- 2:46 PM:राम रहीम के वकील ने कहा कि बाबा सोशल वर्कर हैं। वे लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं। इसलिए जज को रहम दिखानी चाहिए।


- 2:45 PM: सीबीआई ने अधिकतम सजा देने की अपील की।


- 2:40 PM: स्पेशल सीबीआई जज जगदीप सिंह ने दोनों पक्षों को बात रखने के लिए 10-10 मिनट का वक्त दिया।


- 2:30 PM:कोर्ट की कार्यवाही शुरू।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Newsletter